Placeholder canvas

रक्षाबंधन के मौके पर दुबई में सस्ता हुआ सोना, खरीदने से पहले चेक कर लें 22 और 24 कैरेट के नए दाम

Dubai Gold Rate: रक्षा बंधन त्यौहार के मौके पर यूएई में आज सोने के दाम में 1 दिरहम तक कमी देखने को मिली है। आमतौर पर दुबई सोना खरीदने का पसंदीदा जगह माना जाता है।

ऐसे में अगर आज प्रवासी या फिर नागरिक सोने के गहने की खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो खरीदने से पहले मौजूदा रेट जरूर जान लें, ताकि खरीदते वक्त आपको इस बात का अंदाजा रहे कि लगभग कितना खर्च सोने की खरीद पर आएगा। बता दें, बीते कुछ दिनों में सोने के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है।

जानिए यूएई में आज क्या चल रहा सोने का रेट (Dubai Gold Rate )

gold

Dubai Gold & Jewellery Group के मुताबिक, आज, 11 अगस्त को यूएई में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम Dh216.25 (भारतीय रूपए 4687.93) दर्ज की गई है।

वहीं 22 कैरेट सोने का दाम Dh203.00 (भारतीय रूपए 4400.69) प्रति ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इसके अलावा 21 कैरेट सोने का दाम Dh193.75 (भारतीय रूपए 4200.17) और 18 कैरेट सोने का दाम Dh166.00 (भारतीय रूपए 3598.59) पर चल रहा है।

गौरतलब है कि दुबई (Dubai Gold Rate) में बीते दिन के मुकाबले आज सोने के दाम में कमी देखने को मिली है। जहां बीते दिन किसी भी ग्राहक को 22 कैरेट सोने के गहने खरीदने के लिए Dh204.25 प्रति ग्राम चुकाने पड़ रहे थे तो वहीं आज Dh211.75 प्रति ग्राम चुकाने पड़ रहे हैं।

जानिए भारत में आज क्या चल रहा सोने का रेट

Gold Tips

यूएई के अलावा अगर भारत में सोने के ताजा रेट की बात कियाा जाए तो  भारत में अभी 999 प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना आज 52224 रुपये में बिक रहा है, जबकि 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी 58436 रुपये की हो गई है। वहीं 995 प्योरिटी वाले सोना की कीमत 52015 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता का सोना आज 47837 रुपये में बिक रहा है।

वहीं, 750 प्योरिटी वाला गोल्ड 39168 रुपये का हो चुका है। इसके अलावा, 585 प्योरिटी वाला सोना आज 30551 रुपये में मिल रहा है।।

24 कैरेट सोने के नहीं बनते आभूषण

Gold

आपको दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इसके आभूषण नहीं बनते, क्‍योंकि वो बहुत मुलायम होता है। ऐसे में ज्यादातर सोने के गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें 91.66 फीसदी सोना होता है। दरअसल 22 कैरेट सोने के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है, ताकि गहने में मजबूती लाई जा सके।

ये भी पढ़ें- Gold Tips: सोना असली है या नकली, घर बैठे ऐसे करें मिनटों में पहचान: जानें क्या है आसान तरीका