Dubai में सोना खरीदारों की बल्ले-बल्ले, 2 दिरहम तक गिरे Gold के दाम, फटाफट चेक कर लें ताजा रेट

Dubai Gold Rate: यूएई में बीते कुछ दिनों से सोने के दाम में कमी देखने को मिल रही है। ऐसे में अगर आज प्रवासी या फिर नागरिक सोने के गहने की खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो नया रेट जरूर जान लें, ताकि खरीदते वक्त आपको इस बात का अंदाजा रहे कि लगभग कितना खर्च सोने की खरीद पर आएगा।

जानिए दुबई में आज क्या चल रहा सोने का रेट (Dubai Gold Rate)

Dubai Gold & Jewellery Group के मुताबिक, आज, 15 सितंबर को यूएई में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम Dh204.25 (भारतीय रूपए 4430.01) दर्ज की गई है।

Gold

वहीं 22 कैरेट सोने का दाम Dh192.00 (भारतीय रूपए 4164.31 प्रति ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इसके अलावा 21 कैरेट सोने का दाम Dh183.25 (भारतीय रूपए 3974.53) और 18 कैरेट सोने का दाम Dh157.00 (भारतीय रूपए 3405.19) पर चल रहा है।

गौरतलब है कि दुबई (Dubai Gold Rate) में बीते दिन के मुकाबले आज सोने के दाम में 2 दिरहम तक की कमी देखने को मिली है। जहां बीते दिन किसी भी ग्राहक को 22 कैरेट सोने के गहने खरीदने के लिए Dh194.00 प्रति ग्राम चुकाने पड़ रहे थे तो वहीं आज Dh1962.00 प्रति ग्राम चुकाने पड़ रहे हैं।

ठीक ऐसे ही 24 कैरेट सोने के दाम में कमी देखने को मिली, जहां बीते दिन Dh206.50 सोने के दाम चल रहे थे तो वहीं आज इसमें गिरावट दर्ज की गई है और आज प्रति ग्राम 24 कैरेट का दाम Dh204.25 चल रहा है। ऐसे में अगर कोई प्रवासी या फिर नागरिक दुबई में सोने खरीदता है तो उपरोक्त दिए गए रेट में आज उसे सोने के गहने मिलेंगे।

जानिए भारत में क्या चल रहा सोने का रेट

Gold-Silver Price

यूएई के अलावा अगर भारत में गोल्ड के ताजा रेट की बात किया जाए तो आज सोने के दाम में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना बुधवार को 265 रुपये गिरकर 50,616 रुपये प्रतिग्राम के स्तर पर बंद हुआ। बीते मंगलवार को प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 50,881 रुपये थी।

वहीं चांदी के दाम में आज गिरावट देखने को मिली है। चांदी की कीमत आज 786 रुपये गिरकर 57,244 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। बीते दिन इसकी कीमत 58,030 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

सोने की शुद्धता की पहचान कैसे करें

gold

आपको दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, हालांकि 24 कैरेट सोने की जूलरी नहीं बन सकती है। ऐसे में ज्यादातर सोने के गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का यूज करते हैं। मालूम हो कि 22 कैरेट सोने में 91.66 फीसदी सोना होता है। दरअसल 22 कैरेट सोने के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है, ताकि गहने में मजबूती लाई जा सके।

जूलरी में शुद्धता को लेकर हॉलमार्क से जुड़े 5 तरह के निशान होते हैं। अगर 22 कैरेट की जूलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होता है। इसके अलावा 21 कैरेट की जूलरी पर 875 और 18 कैरेट की जूलरी पर 750 लिखा होता है। वहीं अगर जूलरी 14 कैरेट की होगी तो उसमें 585 लिखा होगा।

Leave a Comment