Placeholder canvas

Dubai Gold Rate: दुबई में आज जारी हुए Gold के नए रेट्स, जानिए भारतीय रूपए में कितना पड़ेगा 22 और 24 कैरेट के दाम

Dubai Gold Rate: यूएई में बीते कुछ दिनों से सोने के दाम में कमी देखने को मिल रही है। ऐसे में अगर आज प्रवासी या फिर नागरिक सोने के गहने की खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो नया रेट जरूर जान लें, ताकि खरीदते वक्त आपको इस बात का अंदाजा रहे कि लगभग कितना खर्च सोने की खरीद पर आएगा।

जानिए दुबई में आज क्या चल रहा सोने का रेट (Dubai Gold Rate)

gold

Dubai Gold & Jewellery Group के मुताबिक, आज, 21 अगस्त को यूएई में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम Dh211.75 (भारतीय रूपए 4607.61) दर्ज की गई है।

वहीं 22 कैरेट सोने का दाम Dh199.00 (भारतीय रूपए 4330.18) प्रति ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इसके अलावा 21 कैरेट सोने का दाम Dh189.75 (भारतीय रूपए 4128.90) और 18 कैरेट सोने का दाम Dh162.75 (भारतीय रूपए 3541.39) पर चल रहा है।

जानिए भारत में क्या चल रहा सोने का रेट

Gold-Silver Price

भारतीय बाजार में बीते दिन सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। वैश्विक बाजार में हाजिर सोना (Spot Gold) 0.2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,753.97 डॉलर प्रति औंस पर था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत 389 रुपये घटकर 51,995 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी कीमतें आज 1,607 रुपये गिरकर 56,247 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। इंटरनेशनल मार्केट में चांदी 19.23 डॉलर प्रति औंस पर थी।

सोने की शुद्धता की पहचान कैसे करें

Chennai Airport

आपको दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, हालांकि 24 कैरेट सोने की जूलरी नहीं बन सकती है। ऐसे में ज्यादातर सोने के गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का यूज करते हैं। मालूम हो कि 22 कैरेट सोने में 91.66 फीसदी सोना होता है। दरअसल 22 कैरेट सोने के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है, ताकि गहने में मजबूती लाई जा सके।

जूलरी में शुद्धता को लेकर हॉलमार्क से जुड़े 5 तरह के निशान होते हैं। अगर 22 कैरेट की जूलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होता है। इसके अलावा 21 कैरेट की जूलरी पर 875 और 18 कैरेट की जूलरी पर 750 लिखा होता है। वहीं अगर जूलरी 14 कैरेट की होगी तो उसमें 585 लिखा होगा।