Placeholder canvas

Dubai में Gold खरीदने का सुनहरा मौका, 1 दिरहम तक सस्ता हुआ सोना, जानिए भारतीय रूपए में ताजा रेट

Dubai Gold Rate: दुबई में आज सोने के दाम में 1 दिरहम से अधिक तक गिरावट देखने को मिल रही है। आमतौर पर दुबई सोना खरीदने का पसंदीदा जगह माना जाता है। ऐसे में अगर आज प्रवासी या फिर नागरिक सोने के गहने की खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो रेट में कमी की वजह से आज सोने के गहने खरीदने पर फायदा मिलेगा।

वहीं खरीदने से पहले मौजूदा रेट जरूर जान लें, ताकि खरीदते वक्त आपको इस बात का अंदाजा रहे कि लगभग कितना खर्च सोने की खरीद पर आएगा। बता दें, बीते कुछ दिनों में सोने के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है।

जानिए दुबई में आज क्या चल रहा सोने का रेट (Dubai Gold Rate)

DUBAI GOLD RATE

Dubai Gold & Jewellery Group के मुताबिक, आज, 19 जुलाई को यूएई में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम Dh207.00 (भारतीय रूपए 4503.42) दर्ज की गई है।

वहीं 22 कैरेट सोने का दाम Dh194.25 (भारतीय रूपए 4226.04) प्रति ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इसके अलावा 21 कैरेट सोने का दाम Dh185.50 (भारतीय रूपए 4035.67) और 18 कैरेट सोने का दाम Dh159.00 (भारतीय रूपए 3459.15) पर चल रहा है।

ये भी पढ़ें- हर कोई खरीदना चाहता है दुबई जाकर सोना, जानिए भारत से कितना सस्ता है दुबई में Gold

गौरतलब है कि दुबई (Dubai Gold Rate) में बीते दिन के मुकाबले आज सोने के दाम में कमी देखने को मिली है। जहां बीते दिन किसी भी ग्राहक को 22 कैरेट सोने के गहने खरीदने के लिए Dh196.00 प्रति ग्राम चुकाने पड़ रहे थे तो वहीं आज Dh194.25 प्रति ग्राम चुकाने पड़ रहे हैं।

ठीक ऐसे ही 24 कैरेट सोने के दाम में कमी देखने को मिली, जहां बीते दिन Dh208.50 सोने के दाम चल रहे थे तो वहीं आज इसमें गिरावट दर्ज की गई है और आज प्रति ग्राम 24 कैरेट का दाम Dh207.00 चल रहा है। ऐसे में अगर कोई प्रवासी या फिर नागरिक दुबई में सोने खरीदता है तो उपरोक्त दिए गए रेट में आज उसे सोने के गहने मिलेंगे।

जानिए भारत में आज क्या चल रहा सोने का रेट

Dubai में Gold खरीदने का सुनहरा मौका, 1 दिरहम तक सस्ता हुआ सोना, जानिए भारतीय रूपए में ताजा रेट

भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोना की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। मिली जानकारी के अनुसार,  999 प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना 50493 रुपये में बिक रहा है।

इसके अलावा 995 प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना 50291 रुपये में, 916 शुद्धता का सोना 46252 रुपये में बिक रहा है। वहीं 750 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने का भाव 37870 रुपये है। साथ ही 585 प्योरिटी वाला दस ग्राम गोल्ड आज 29538 रुपये में बिक रहा है।

24 कैरेट सोने के नहीं बनते आभूषण

Dubai में Gold खरीदने का सुनहरा मौका, 1 दिरहम तक सस्ता हुआ सोना, जानिए भारतीय रूपए में ताजा रेट

आपको दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इसके आभूषण नहीं बनते, क्‍योंकि वो बहुत मुलायम होता है। ऐसे में ज्यादातर सोने के गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें 91.66 फीसदी सोना होता है। दरअसल 22 कैरेट सोने के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है, ताकि गहने में मजबूती लाई जा सके।

ये भी पढ़ें- दिल्ली से उड़ान भरकर दुबई जा रहे SpiceJet के विमान में आई खराबी, पाकिस्तान में आपात लैंडिंग