Placeholder canvas

UAE से भारत आने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, Air India Express ने दी सामान ले जाने में बड़ी छूट

Air India Express ने यूएई और सऊदी अरब के दम्मम और रियाद से भारत आने वाले यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए अतिरिक्त सामान ले जाने की छूट दी है। दरअसल, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने जानकारी दी है कि यात्री बिना ज्यादा पैसा का भुगतान किये बिना 5 किलोग्राम और फ्लाइट में अपने साथ 7 किलोग्राम तक का सामान ले जा सकता हैं और इस बात की जानकारी एयर इंडिया एक्सप्रेस ने ट्वीट करके दी है।

Air India Express ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि UAE, Dammam और Riyadh से भारत की यात्रा करने वाले यात्री बिना ज्यादा पैसा का भुगतान किये बिना 5 किलोग्राम वजन का सामान और ले सकते हैं और इस सेवा का लाभ 15 अक्टूबर से 15 सितम्बर तक उठाया जा सकता है।

वहीं Air India Express ने एक और ट्वीट करके जानकारी दी है कि फ्लाइट में यात्री 7 किलो के हैंड बैगेज के अलावा लैपटॉप बैग में एक लैपटॉप भी ले जा सकते हैं। वहीं इस पोस्ट में Air India Express ने एक तस्वीर पोस्ट करके  जानकारी दी है कि गल्फ देश से भारत की यात्रा करने वाले यात्री 20,30,40 किलो तक का सामान ले सकते हैं।

वहीं भारत से गल्फ देश की यात्रा करें वाले यात्री को 20,30 किलो तक का सामान ले सकते हैं। इसी के साथ सिंगापुर से भारत की यात्रा करने वाले यात्री 20,30 किलो तक का सामान ले सकते हैं और  भारत से सिंगापुर की यात्रा करने वाले यात्री 20,30 किलो तक का सामान ले सकते हैं।

इसी के साथ Air India Express ने ये भी जानकारी दी कि घरेलू उड़ान में यात्री 25 किलो तक का सामान ले सकते हैं और ये सभी जानकारी एयर इंडिया एक्सप्रेस ने ट्वीट करके दी है।

आपको बता दें, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने उन सभी उड़ानों की जानकारी ट्वीट करके दे रही है। जो विदेशों के लिए संचालित की जा रही है। इसी के साथ एयर इंडिया एक्सप्रेस घेरलू उड़ानों की भी जानकारी ट्वीट करके दे रही है।

 ये भो पढ़ें- अब घर बैठे आसानी से बदल सकते हैं अपने Passport में होम एड्रेस, बस करना होगा ये काम