Placeholder canvas

प्रवासियों के लिए राहत की खबर, 6 महीने से अधिक समय तक अभी भी Kuwait के बाहर रहने की अनुमति

Kuwait सरकार ने एक घोषणा करी है और ये घोषणा का रेजीडेंसी वीजा वाले प्रवासियों को छह महीने से अधिक समय तक देश से बाहर रहने की अनुमति देने का निर्णय को लेकर है। दरअसल, स्थानीय मीडिया ने जानकारी दी है कि कि कुवैती सरकार का रेजीडेंसी वीजा वाले प्रवासियों को छह महीने से अधिक समय तक देश से बाहर रहने की अनुमति देने का निर्णय अभी भी प्रभावी है।

जानकारी के अनुसार, कुवैत के बाहर प्रवासियों को अपने निवास परमिट को अपडेट करने की भी अनुमति है। वहीं छूट को जारी रखने का यह निर्णय अगली घोषणा तक मान्य रहेगा।

देश के बाहर 6 महीने से अधिक समय तक रहने की अनुमति

जानकारी के लिए आपको बता दें, Kuwait के आंतरिक मंत्रालय ने COVID-19 महामारी के दौरान प्रवासियों के लिए यह छूट दी थी क्योंकि कुवैत में प्रवासी आगमन को वायरस के प्रसार की वजह से निलंबित कर दिया गया था।

हालांकि, मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, केवल घरेलू कामगारों को Kuwait से बाहर छह महीने से अधिक समय तक रहने की अनुमति नहीं है, जब तक कि प्रायोजक उनके लिए अपवाद के लिए आवेदन नहीं करता है।

Kuwait

वहीं इससे पहले कुवैती सरकार ने विदेशों से नए घरेलू कामगारों की भर्ती के लिए लगने वाले शुल्क में संशोधन किया है। वहीं इस संशोधन के अनुसार, फिलीपींस से एक घरेलू कामगार का अनुबंध 850 कुवैती दीनार (2771 अमेरिकी डॉलर) और भारत और श्रीलंका के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए 700 कुवैती दीनार पर निर्धारित किया गया था।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अफ्रीकी देशों के घरेलू कामगारों के लिए अनुबंध मूल्य प्रत्येक कामगार के लिए 500 दीनार निर्धारित किया गया है।

ये भी पढ़ें- अबूधाबी से भारत के इन शहरों के लिए नए उड़ान की घोषणा, सस्ते हवाई किराए में कर सकेंगे सफर