Placeholder canvas

अनोखी शादी: दूल्हे ने एकसाथ दो दुल्हन के साथ लिए सात फेरे, एक गर्लफ्रेंड तो दूसरी घरवालों की पसंद

आज तक आपने कई तरह की शादी देखी होगी या सुनी होगी। लेकिन जिस शादी के बारें में हम आपको बताने जा रहे हैं उस शादी तरह की शादी ना तो आपने आज से पहले सुनी होगी और ना ही कभी देखी होगी। दरअसल मध्य प्रदेश के एक दूल्हे की अनोखी शादी का मामला इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि मध्य प्रदेश के इस लड़के ने एक ही मंडप में दो लड़कियों के साथ शादी के सात फेरे लेकर सभी लोगों को हैरान करके रख दिया है।

खबरों के मुताबिक इन दो दुल्हनों में से एक लड़की दूल्हें कि लवर है, तो दूसरी लकड़ी माता – पिता की तरफ से पसंद गई है। इंडिया टाइम्स के अनुसार ये अलबेली शादी मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में हुई है, यहां के रहने वाले निवासी संदीप उइके ने 8 जुलाई को जिला मुख्यलाय से करीब 40 किमी दूर घोडाडोंगरी ब्लॉक के केरिया गांव में ये अनोखी शादी हुई है।

अनोखी शादी: दूल्हे ने एकसाथ दो दुल्हन के साथ लिए सात फेरे, एक गर्लफ्रेंड तो दूसरी घरवालों की पसंद

INS के अनुसार MP के केरिया गांव के निवासी संदीप ने जिन दो लड़कियों से एक ही एक ही मंडप में शादी की है, उन लड़कियों में से एक लड़की होशंगाबाद जिले और दूसरी लड़की घोडाडोंगरी ब्लॉक के कोयलारी गांव की रहने वाली हैं। होशंगाबाद जिले की रहने वाली लड़की संदीप की प्रेमिका है, दोनों की मुलाकात तब हुई जब वो दोनों भोपाल में पढ़ाई कर रहे थे। भोपाल में ही दोनों को प्यार हुआ। वहीं दूसरी लड़की संदीप के माता – पिता की पंसद है। जब इन लोगों कि शादी मामला बढ़ा तो उसे सुलझाने के लिए पंचायत बुलाई गई, जिसमें काफी समय विचार विमर्श करने के बाद पंचायत ने ये फैसला सुनाया कि अगर दोनों लड़कियां संदीप के साथ रहने के लिए तैयार हैं तो फिर इन दोनों लड़कियों की शादी संदीप से कर दी जाए।

पंचायत के इस फैसले पर दोनों लड़कियों ने अपनी सहमति दे दी। जिसके बाद तीनों की शादी एक ही मंडप में कर दी गई। इस अनोखी शादी में गांव के बहुत से लोग शामिल हुए थे। घोड़ाडोंगरी जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष और इस शादी के गवाह मिश्रीलाल परते ने बताया कि ‘तीनों परिवार को इस शादी से कोई परेशानी नहीं थी, उन सभी लोगों ने खुद ही इसके साथ आगे बढ़ने का निर्णय लिया है।’