Placeholder canvas

Gold Tips: सोना असली है या नकली, घर बैठे ऐसे करें मिनटों में पहचान: जानें क्या है आसान तरीका

Gold Tips: आज की भागदौड़ भरी लाइफ में लोग कई तरह की शॉपिंग करते हैं। कोई इंसान अपने लिए कपड़ों की खरीदारी करता है तो कोई सोने के गहने वगैरह। सोने की खरीदारी करने के मामले में पुरुषों के मुकाबले में महिलाएं हमेशा आगे रहती हैं। उन्हें जितना शौक कपड़ों की शॉपिंग करने का होता है।

सबसे ज्यादा शौक उन्हें ज्वेलरी का होता है। आज के समय में मार्केट में आर्टिफिशियल ज्वेलरी आराम से मिल जाती है लेकिन महिलाएं सोने के आभूषण खरीदना अधिक पसंद करती हैं। ऐसे में अगर आप सोने की खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं/ रहीं हैं तो आपको इस बारे में जानना अधिक आवश्यक हो जाता है कि उसकी पहचान कैसे करें।

GOLD

ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि आज के समय में मार्केट में हर चीज में मिलावट देखी जा रही है ऐसे में नकली और असली सोने के बीच फर्क करना बेहद मुश्किल हो जाता है और फ्रॉड करने वाले लोग नकली सोने को असली जैसा बना कर असली के दामों में बेच देते हैं।

ऐसे में आइए हम आपको अपने घर में ही सोने की पहचान करने की कई तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी सहायता से आप घर बैठे हैं असली और नकली सोने के बीच का फर्क जान सकते हैं। (Gold Tips)

1. पानी की सहायता से असली और नकली सोने के बीच करें फर्क (Gold Tips)

Gold

मान लीजिए आप पानी की मदद से असली और नकली सोने के बीच में अंतर पता करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले सोने को पानी में डालना होगा। और यदि सोना ऊपर की तरफ तैर रहा है तो आप मान लीजिए कि आपका सोना नकली है।

2. सिरके की मदद से पहचाने असली और नकली सोना (Gold Tips)

आप असली और नकली सोने के बीच फर्क करना चाहते हैं तो आप ऐसे में सिरके का उपयोग कर सकते हैं। सिरके की सहायता से असली और नकली सोने की पहचान करने के लिए आपको सिरके की कुछ बूंदें सोने के ऊपर डालनी होंगी। इसके बाद अगर सिरका अपने रंग में परिवर्तन करता है तो मान लीजिए कि आपका सोना खरा नहीं है।

3. चुंबक से करें असली और नकली सोने की पहचान (Gold Tips)

Gold Tips: सोना असली है या नकली, घर बैठे ऐसे करें मिनटों में पहचान: जानें क्या है आसान तरीका

सोने की शुद्धता का पता लगाने के लिए आप चुंबक का भी उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने सोने को चुंबक के पास ले जाना है। ऐसे में अगर सोना चुंबक की तरफ आकर्षित होता है मान लीजिए कि आपका सोना नकली है।

4. नाइट्रिक एसिड से करें पहचान (Gold Tips)

नाइट्रिक एसिड से सोने की शुद्धता का पता लगाने के लिए आपको सबसे पहले सोने को हल्का सा खुरचना है। इतना करने के बाद आपको कुछ बूंदें सोने के ऊपर डालनी हैं। इसके बाद अगर आपका सोना हल्का हरे रंग का मालूम पड़ता है तो आपका सोना नकली है। लेकिन अगर नाइट्रिक एसिड की कुछ बूंदें डालने के बाद आपके सोने में कोई परिवर्तन नहीं होता है तो आपका सोना बिल्कुल खरा है।

5. सिरामिक थाली में परखें सोने की गुणवत्ता (Gold Tips)

आपको मालूम होना चाहिए कि सिरेमिक थाली से भी शुद्ध सोने के बारे में पता लगाया जा सकता है। ऐसे मैं आपको मार्केट से सिरेमिक थाली लेकर आना है और उसमें अपनी गोल्ड की ज्वेलरी को रगड़ना है।

अगर उस थाली पर काले निशान पड़ते हैं तो आपका सोना नकली है। यह थाली पर हल्का सुनहरा रंग का निशान नजर आए तो आपको सोना बिल्कुल असली है।

6. हॉलमार्क पर गौर करें (Gold Tips)

Gold Tips: सोना असली है या नकली, घर बैठे ऐसे करें मिनटों में पहचान: जानें क्या है आसान तरीका

अगर आप सोने की खरीदारी करने जा रहे हैं तो आपको सोने पर हॉलमार्क का निशान जरूर देखना चाहिए। इस निशान में सोने की शुद्धता से जुड़ी तमाम जानकारियां दी रहती हैं।

7. आभूषण के रंग पर नजर दौड़ाएं (Gold Tips)

आपको बता दें कि 22 कैरेट का गोल्ड ब्राइट येलो होता है।18 कैरेट का स्ट्रांग येलो और 18 कैरेट से नीचे का सोना लाइट येलो होता है। ऐसे में आपको जूलरी के रंग पर भी ध्यान देना चाहिए।

आपको ऊपर बताए गए टिप्स सोने के असली नकली होने में फर्क बता सकते हैं। मगर जब भी आप कभी सोने की खरीदारी करने जाएं तो आप भरोसेमंद आभूषण विक्रेता से ही ज्वेलरी की खरीद करें। इतना ही नहीं आप गोल्ड की खरीदारी करते समय सतर्क रहें। क्योंकि यह बात काफी महंगी धातु है ऐसे में किसी जालसाज या अन्य किसी तरीके में फंसकर आप इसकी खरीदारी बिल्कुल भी ना करें।