Placeholder canvas

सोना-चांदी खरीदने का शानदार मौका, कीमतों में आई बड़ी गिरावट; यहां जानिए नया रेट

Gold Rate Today: सोना चांदी खरीदने की इच्छुक लोगों के लिए धातुओं के दाम बेहद मायने रखते हैं। भारतीय सर्राफा बाजार में आज यानी कि मंगलवार को 4 जनवरी की तारीख की सुबह सोने और चांदी की कीमतों में कमी दर्ज की गई। आज की रेट बीते दिन की तुलना में 10 ग्राम गोल्ड के रेट गिरकर 47967 रुपए हो गए। तो वहीं, चांदी के दाम घटकर 61462 रुपए प्रति किलो हो गई।

सोने के दामों में दर्ज की गई इतनी रुपयों की गिरावट

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 4 जनवरी की सुबह 999 प्योरिटी वाले 24 कैरेट गोल्ड के रेट में 397 रुपए की कमी देखी गई। इसी के साथ 24 कैरेट गोल्ड के रेट घटकर 47963 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए।

वहीं, अगर बीते दिन यानी कि सोमवार की बात करें तो सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 48333 रुपए था। जबकि चांदी के दामों में 793 रुपयों की कमी आई है। 999 प्योरिटी वाली चांदी मंगलवार की सुबह दाम गिरने के साथ ₹61462 प्रति किलो पर पहुंच गई।

सोना-चांदी खरीदने का शानदार मौका, कीमतों में आई बड़ी गिरावट; यहां जानिए नया रेट

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 995 शुद्धता वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹47771 में बिका, तो वहीं, 916 कैरेट शुद्धता वाला सोना ₹45934 में बिक रहा है। इसके अतिरिक्त 750 कैरेट की शुद्धता वाली सोने की कीमत 35972 रुपए है। जबकि 585 शुद्धता वाले सोने के रेट 28058 रुपए हैं।

शाम के समय सोने चांदी का रेट

शाम के समय सोने चांदी के दामों में हल्का बदलाव भी हुआ। शाम के वक्त 10 ग्राम सोने की कीमत का रेट 47963 से बढ़ते हुए 47967 पर पहुंच गया। जबकि 1 किलो चांदी का रेट 61462 से बढ़कर ₹61496 तक पहुंच गया।

इस तरह करें सोने की शुद्धता की पहचान

सोना-चांदी खरीदने का शानदार मौका, कीमतों में आई बड़ी गिरावट; यहां जानिए नया रेट

आभूषणों की शुद्धता पर रखने का एक अलग पैमाना होता है। ज्वेलरी पर हॉल मार्क से संबंधित कई तरह के निशान होते हैं। जिनके माध्यम से आप आभूषण की शुद्धता को आसानी से पहचान सकते हैं। इसमें 1 कैरेट से लेकर 24 कैरेट तक कैरेट दर्ज होते हैं। जिनकी मदद से आप सोने की शुद्धता के बारे में पता लगा सकते हैं।

22 कैरेट के आभूषणों पर 916 लिखा होता है। जबकि 21 कैरेट वाली शुद्ध सोने पर 875 लिखा होता है। तो वहीं, 18 कैरेट के आभूषणों पर 750 दर्ज होता है। और 14 कैरेट की ज्वेलरी पर 585 लिखा होता है।