Placeholder canvas

भारत से सस्ता मिलता है दुनिया के इन देशों में Gold, जानिए विदेश से कितना सोना ला सकता है कोई नागरिक

Gold: पूरी दुनिया में हर इंसान सोने के प्रति जरूर दीवाना रहता है। पूरे जीवन काल में हर कोई एक ना एक बार जरूर सोने की खरीदारी करता है। सोने को खरीदना शुभ माना जाता है और ये धातु आर्थिक तौर के संकट से भी उबरने में भी लोगों को मदद करती हैं। ऐसे में लोग सबसे अधिक अगर किसी भी धातु में निवेश करते हैं तो वह कोई और धातु नहीं बल्कि सोना है।

आपको बताते चलें कि केवल भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया के कई ऐसे भी देश है जहां पर सोने की खरीद और बड़े पैमाने पर की जाती है। ऐसे में अगर बात करें दुबई की तो दुबई में सोने की कई प्रसिद्ध दुकानी है। ऐसे में हर किसी के मन में यह सवाल जरूर उठ रहा होगा कि आखिरकार सबसे सस्ता सोना कहां पर मिलता है?

इस सवाल का सीधा सा जवाब है दुनिया में कई ऐसे देश हैं जहां पर काफी कम दामों में सोना मिलता है। उन देशों के बारे में जानने की कोशिश करते हैं जहां पर सोने के दाम भारत से कई गुना कम है।

UAE (दुबई)

Gold की खरीद और बिक्री के मामले में दुनिया का शायद ही कोई देश दुबई की टक्कर में हो। दुबई को पर्यटन का एक बड़ा केंद्र माना जाता है।

यहां की सरकार Gold पर किसी भी प्रकार का कोई टैक्स नहीं लगाती हैं। जिसके कारण यहां पर सोने की खरीदारी करने के लिए लोग आकर्षित होते हैं। दुबई में दियरा एक गोल्ड सूक एरिया गोल्ड शॉपिंग का केंद्र माना जाता है।

हांगकांग

आपको बताते चलें कि चीन का यह स्वायत्त क्षेत्र विश्व में गोल्ड की शॉपिंग के लिए काफी फेमस है। हांगकांग में Gold बेहद कम रेट पर मिलता है। हांगकांग वर्ल्ड का सबसे एक्टिव गोल्ड ट्रेडिंग मार्केट में से एक है। यहां पर रियायती दर पर सोने की खरीदारी की जा सकती है।

स्विट्जरलैंड

स्विट्जरलैंड दुनिया में कई चीजों के लिए प्रसिद्ध है। यहां पर स्विस बैंक भी स्थित है मगर स्वीटजरलैंड विश्व में सोने के लिए भी प्रसिद्ध है। स्विट्जरलैंड की घड़ियां अपनी डिजाइन के लिए काफी मशहूर है। यहां पर सोने का अच्छा खासा व्यापार होता है। स्विट्जरलैंड के ज्यूरिक सिटी में आपको सबसे अच्छा सोना मिलेगा। यहां पर हैंड मेड डिजाइनर ज्वेलरी के साथ आपको काफी वैरायटी भी मिलती हैं।

थाईलैंड

पूरे विश्व में पर्यटन के लिहाज से फेमस थाईलैंड भी दुबई के जैसे ही चीप गोल्ड का हब माना जाता है। थाईलैंड के बैंकॉक शहर में आप कम दामों में उच्च क्वालिटी का गोल्ड खरीद सकते हैं और यहां के चाइना टाउन में यावोरात रोड को सोना खरीदने वाली सबसे पसंदीदा जगहों में गिना जाता है। यहां पर कम दामों में सोना मिलने के साथ ही इसकी गुणवत्ता भी अच्छी रहती है।

भारतीय नागरिक विदेश से कितना सोना खरीद कर ला सकते हैं

आपको जानकारी के लिए बता दे, पुरूष 20 ग्राम तक और महिला 40 ग्राम तक के सोने पर भारत सरकार द्वारा ऊपर दिए गए नियमों को फॉलो करने पर टैक्स नहीं लेती है। मगर आप विदेश से 1 किलोग्राम तक का सोना ला सकते हैं। लेकिन इस सोने पर आपको एक्साइज ड्यूटी चुकता करनी होगी।

विदेश से सोना घर लाने पर सरकार शुल्क भी लेती है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) के मुताबिक,’अगर कोई व्यक्ति 6 महीने से अधिक समय तक विदेश में रहा है तो, शुल्क की रियायती दर 12.5 प्रतिशत के साथ समाज कल्याण अधिभार 1.25 फीसदी भारतीय पासपोर्ट धारकों और भारतीय मूल के व्यक्तियों के लिए लागू होता है।’

दूसरे मामलों में एक व्यक्ति को भारत लाए गए सोने पर तकरीबन 38.5 प्रतिशत सीमा शुल्क के तौर पर चुकाने होते हैं। इसके अलावा इस बात पर भी गौर करना जरूरी है यदि आपके पास लिमिट से अधिक मात्रा में सोना है तो आपको इसके बारे में संबंधित अधिकारियों को जानकारी देनी होगी। इसके अलावा इस सोने के बिल भी आपको अपने पास रखने होंगे।

ये भी पढ़ें- Gold असली है या नकली, मिनटों में घर बैठे इन 7 तरीकों से करें पहचान, बेहद आसान है तरीका