Placeholder canvas

रक्षाबंधन पर सोने के दाम में आयी गिरावट, खरीदने से पहले चेक कर लें 22 कैरेट और 24 कैरेट के दाम

अगर आप लोग रक्षाबंधन के दिन सोने-चांदी के ज्वेलरी बनाने का मन बना रहे हैं तो एक बार जरूर खरीदारी से पहले आज ताजा भाव जान लें। दरअसल बीते दिन सोने के भाव में थोड़ी वृद्धि के बाद आज दाम में कमी देखी गई। ऐसे में आज सोने खरीदने का सुनहरा मौका है।

जानें रक्षाबंधन के दिन क्या चल रहा सोने का भाव

रक्षाबंधन पर सोने के दाम में आयी गिरावट, खरीदने से पहले चेक कर लें 22 कैरेट और 24 कैरेट के दाम

गुड रिटर्न्स डॅाट इन के मुताबिक, आज, 22 अगस्त को 24 कैरेट सोने का दाम प्रति 10 ग्राम 47,210 चल रहा है। बीते दिन इसकी कीमत 190 रुपए अधिक यानि प्रति दस ग्राम 47,400 चल रही थी। इसके अलावा अगर आज 22 कैरेट सोने के दाम के कीमत की बात किया जाए तो इसकी कीमत भारत में प्रति 10 ग्राम 46,210 रुपए चल रही है। इसकी कीमत पिछले दिन के मुकाबले 190 रुपए सस्ती है।

दिल्ली, मुंबई में क्या चल रहा आज सोने का भाव

रक्षाबंधन पर सोने के दाम में आयी गिरावट, खरीदने से पहले चेक कर लें 22 कैरेट और 24 कैरेट के दाम

आपको बता दें, भारत के अलग अलग हिस्सों में सोने के भाव में थोड़ा अंतर देखने को मिलता है। अगर आज नई दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने के भाव की बात करें तो यहां आज का रेट 22 कैरेट सोने का 46,300 रुपए है, जबकि 24 कैरेट सोने का भाव 50,500 प्रति 10 ग्राम चल रहा है।

दिल्ली के अलावा मुंबई में आज 22 कैरेट सोने के भाव 46,210 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने का भाव 47,210 चल रहा है। ऐसे में अगर आज आप सोने के गहने खरीदने का मन बना रहे हैं तो उपरोक्त दिए गए रेट पर आप सोना खरीद सकते हैं।

जानिए कैसे करे शुद्ध सोने की पहचान

रक्षाबंधन पर सोने के दाम में आयी गिरावट, खरीदने से पहले चेक कर लें 22 कैरेट और 24 कैरेट के दाम

बता दें, सबसे शुद्ध सोना 24 कैरेट गोल्ड को माना जाता है, लेकिन 24 कैरेट गोल्ड से ज्वैलरी नहीं बन सकती है। ऐसे में ज्यादातर गोल्ड की ज्वेलरी 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें 91.66 फीसदी सोना होता है।

ऐसे में अगर आप 22 कैरेट सोने की ज्वेलरी लेते हैं तो इस बात की जानकारी आपको होनी चाहिए कि 22 कैरेट गोल्ड के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है। ज्वेलरी में शुद्धता को लेकर हॉलमार्क से जुड़े 5 तरह के निशान होते हैं और ये निशान ज्वेलरी में होते हैं। इसमें से एक कैरेट को लेकर लेकर होता है।

अगर 22 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उसमें 916, 21 कैरेट की ज्वेलरी पर 875 और 18 कैरेट की ज्वेलरी पर 750 लिखा होता है। वहीं अगर ज्वेलरी 14 कैरेट की होगी तो उसमें 585 लिखा होगा। आप खुद ज्वेलरी में इस निशान को देख सकते हैं। इससे शुद्धता में शक नहीं रहता।