Placeholder canvas

करवाचौथ पर जमकर हुई सोने और चांदी की खरीदारी, 3000 करोड़ के बिके Gold के गहने

त्योहार के सीजन में सर्राफा बाजार में जबरदस्त चमक देखी जा रही है। दीपावली के त्यौहार से पहले करवा चौथ पर Gold और चांदी की जबरदस्त बिक्री देखने को मिली है। बाजार खरीदारों से गुलजार रहे हैं।

कॉन्फ़िगरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स एवं ऑल इंडिया ज्वेलर्स एवं गोल्ड स्मिथ फेडरेशन ने एक ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी करते हुए करवा चौथ से पहले हुई Gold की खरीदारी को लेकर जानकारी उपलब्ध कराई है।

इस बयान में बताया गया है कि आभूषण विक्रेताओं को भी करवा चौथ के मौके पर बेहतरीन व्यापार करने का मौका मिला है। साथ ही बताया गया कि अगले माह शादी विवाह का सीजन आने वाला है। ऐसे में लोग अभी से शादी के लिए गहनों की बुकिंग कर रहे हैं।

करवाचौथ पर कितने करोड़ रुपए का हुए आभूषणों की बिक्री

AIJGF राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज अरोड़ा और CAIT के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि करवा चौथ के दिन पूरे देश में तकरीबन 3000 करोड़ रुपए के Gold और Goldके आभूषणों की बिक्री हुई है। पिछले साल के मुकाबले में यह आंकड़ा कहीं ज्यादा है क्योंकि पिछले साल तकरीबन 2,200 करोड़ों रुपए का कारोबार हुआ था।

बात करें अगर पिछले साल के मुकाबले इस साल Gold के दामों की इस साल सोने के दामों में उछाल देखने को मिला है। करवा चौथ के टाइम इस समय सोना पिछले साल की अपेक्षा 3400 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा है। लेकिन चांदी की रेट में गिरावट देखने को मिली है ये 11 हजार रुपए प्रति किलो सस्ती है।

ये भी पढ़ें- Dubai में भारत से मिलता है सस्ता सोना, क्या वहां से खरीदना है फायदा का सौदा? जानिए यहां

अक्टूबर और नवंबर महीने में गुलजार रहते हैं सोने और चांदी के बाजार

CAIT के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड के रेट तकरीबन 52000 प्रति 10 ग्राम हैं। जबकि 22 कैरेट का गोल्ड 48000 रुपए प्रति 10 ग्राम में बिका।

पंकज अरोड़ा और खंडेलवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि अक्टूबर और नवंबर के महीने में Gold और चांदी की खूब बिक्री होती है। और इसे शुभ माना जाता है। विभिन्न त्योहारों के चलते इन महीनों में सर्राफा बाजार में चमक बरकरार रहती है।

Gold के दाम में देखने को मिला उछाल

त्योहार के सीजन में सोने के दामों ने बढ़ोतरी देखी गई है। अगर बात करें पिछले माह की तो सोने की कीमत ₹49000 प्रति 10 ग्राम तक थी। मगर त्यौहार के सीजन की शुरुआत के बाद सोने के दामों में उछाल देखने को मिला है। फरवरी 2022 के आखिर में सोने के दाम में कमी आई थी। और फरवरी के महीने में सोने के दाम ₹55000 प्रति 10 ग्राम पर थे लेकिन मौजूदा समय में इसके दाम ₹50000 के पास हैं।

ये भी पढ़ें- UAE में आज महंगा हुआ सोना, जानिए भारतीय रूपए में कितना पड़ेगा 22 और 24 कैरेट Gold का दाम