Placeholder canvas

UAE में कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माने और जेल की घोषणा, देखिए पूरी लिस्ट

संयुक्त अरब अमीरात में कोरोना वायरस के कारण लगाया गया लॉकडाउन कुछ शर्तों के साथ अब खुल चुका है। यहां पर कोविड-19 के संक्रमण रोकने के लिए कुछ नियम बनाए गये थे। इसके साथ ही इन नियम के उल्लंघन करने वालों के लिए जुर्माना और दंड का भी प्रावधान रखा गया है। वहीं अब इस कोविड-19 नियम के उल्लंघन को लेकर एक बड़ी खबर समाने आई है।

दरअसल, कई जगहों पर सभा किये जाने और सोशल डिंस्टेसिस का पालन नहीं किये जाने की बात भी सामने आयी है। इसके बाद अब पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए नए जुर्माने और दंड की घोषणा की है।

UAE में कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माने और जेल की घोषणा, देखिए पूरी लिस्ट

संयुक्त अरब अमीरात के फेडरल पब्लिक प्रॉसिक्यूशन में इमरजेंसी, क्राइसिस एंड डिजास्टर्स कमेटी के अभियोजन प्रमुख के रूप में कार्यवाहक सलेम अल ज़ाबी ने कहा है कि जो भी मूवमेंट प्रतिबंध का उल्लंघन बार बार करेगा। उसपर जुर्माना दोगुना होगा। वहीं तीसरी बार के अपराधियों को छह महीने तक जेल की सज़ा हो सकती है साथ ही Dh100,000 का जुर्माना लगाया जा सकता है।

कोविड-19 नियम के उल्लंघन करने वालों पर लगने वाले जुर्माना और दंड की सूची

UAE में कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माने और जेल की घोषणा, देखिए पूरी लिस्ट

1. अगर आप कोई पार्टी और लोगों को अपने घर पर बुलाते हैं तो आप पर Dh10,000 का जुर्माना लगेगा। वहीं मेहमान के रूप में आप किसी घर पर पार्टी में मेहमान बन के जाते हैं तो आप पर  Dh5,000 का जुर्माना लगेगा।  2.अगर किसी के गाड़ी, वाहन में तीन से अधिक यात्री सवा होते हैं तो उन पर Dh3,000 का जुर्माना लगेगा।  3. वहीं कोरोना कहर के बीच नियमों का उल्लंघन करने वाले निजी ट्यूटर Dh30,000 और जो ट्यूटर को घर बुलाता है, उस पर Dh20,000 का जुर्माना लगेगा।

4. काम या दुकानों और रेस्तरां जैसे अन्य स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग नियम का पालन नहीं करने Dh3,000 और  संस्थानों पर Dh5,000 का जुर्माना लगेगा। 5. इसी के साथ कार्यालयों में मास्क न पहनना पर कंपनी पर Dh5,000 और कर्मचारी पर Dh500 का जुर्माना लगेगा। 6. वहीं घर में क्वारंटाइन नियमों का पालन नहीं करने पर Dh50,000 का जुर्माना लगेगा।

UAE में कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माने और जेल की घोषणा, देखिए पूरी लिस्ट

7. कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव आने वाले लोगों को ट्रैकिंग और स्मार्ट फोन ले नही ले जाने पर और फोन में कोविड-19 ऐप डाउनलोड नही करने पर  Dh10,000 का जुर्माना लगेगा। 8. अधिकारियों द्वारा स्थापित ट्रैकिंग डिवाइस या ऐप के साथ छेड़छाड़ करने पर  ​​Dh20,000 का जुर्माना लगेगा। 9. वहीं कोविड टेस्ट का इनकार करनने पर Dh5,000 का जुर्माना लगेगा।