Placeholder canvas

हवाई जहाज से यात्रा करने वाले के लिए बड़ी खबर, भारत सरकार ने जारी किए नए दिशानिर्देश

कोरोनावायरस के कहर के दौरान हवाई हवाई जहाज से यात्रा के दौरान सफर में सभी यात्रियों द्वारा अनिवार्य रूप से अभी तक मास्क लगाया जाता था। मास्क लगाने से लेकर सोशल डिस्टेंसिंग तक के कई नियमों का लोगों को पालन करना पड़ता था।

मगर अब देश के अंदर कोरोनावायरस के मामले बिल्कुल ना के बराबर है तो ऐसे में भारत सरकार ने कोरोनावायरस से बचाव के लिए बनाए गए दिशा-निर्देशों में बदलाव किए हैं। इसी बदलाव के अंतर्गत फ्लाइट में सफर करने के दौरान अब मास्क लगाना जरूरी नहीं होगा। इसके बारे में उड्डयन मंत्रालय ने जानकारी उपलब्ध कराई है।

यह है हवाई सफर की नई गाइडलाइन

मिली जानकारी के अनुसार नई दिशा निर्देश के अंतर्गत हवाई यात्रा के दौरान अब मास्क पहनना अनिवार्य नहीं है। मगर यात्री स्वयं की सुरक्षा के लिहाज से मास्क पहन सकते हैं। देश की सभी एयरलाइंस को इस बारे में निर्देश दिया गया है कि वे यात्रियों को मास्क लगाने की सलाह दे सकते हैं, मगर मास्क न लगाने की स्थिति में किसी से जुर्माना नहीं लिया जाएगा।

मौजूदा समय में आई गाइडलाइंस से यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। ऐसा इसलिए क्योंकि पिछले कई वर्षों में हवाई यात्रा के दौरान यात्रियों को कई प्रतिबंध झेलने पड़ रहे थे। इस कड़ी में यात्रियों को मास्क भी लगाना पड़ता था।

मास्क न लगाने पर लगाने पर यात्रियों से एयरलाइंस जुर्माना वसूलती थी और प्लेन में सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करना पड़ता था।

कोरोना से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा है अधिक

अब जब केंद्र सरकार की तरफ से यात्रियों को मास्क लगाने से छूट प्रदान की गई है,दूसरी तरफ बाकी प्रतिबंधों को लेकर कोई नई गाइडलाइंस नहीं जारी की गई है। ऐसे में कहा जा सकता है कि अभी सिर्फ मास्क से राहत मिली है। और प्रतिबंध पहले की तरह जारी रहेंगे।

अगर बात करें कोरोनावायरस के मामले में वर्तमान समय में काफी कम है। देश में कोरोनावायरस को मात देने वाले लोगों का प्रतिशत 98.79 है। जब की मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत पर पहुंच गई है। टीकाकरण भी तेजी से चल रहा है।

ये भी पढ़ें- भारत से सस्ता मिलता है दुनिया के इन देशों में Gold, जानिए विदेश से कितना सोना ला सकता है कोई नागरिक